in ,

हिंदू सम्मेलन : सम्मेलन में दिखी अनुशासन, एकजुटता और देशभक्ति की झलक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन

हिंदू सम्मेलन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में अनुशासन, एकजुटता और देशभक्ति की झलक देखने को मिली।

इस दौरान वक्ताओं ने भारतीय संस्कृति सामाजिक कुरीतियों, सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व नागरिक कर्तव्यों के विषयों पर अपने विचार रखे। एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जब समस्त हिंदू समाज एक होगा, तभी एकता के सूत्र का मंत्र सिद्ध होगा श्रीहनुमान सेतु मंदिर परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने कहा कि समस्त हिंदू समाज जब एक होगा तभी एकता के सूत्र का मंत्र सिद्ध होगा।

संघ देश की समस्याओं को समाप्त करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विषयों को रखा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र का उत्थान संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलरामपुर चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ देवाशीष शुक्ल ने की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से देशभक्ति गीत की प्रस्तुति गौरा तिवारी, मानस बाजपेयी ने दी।

हिन्दू सम्मेलन

सम्मेलन में प्राचार्या नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो मंजुला उपाध्याय, आचार्य कौशिक चैतन्य ब्रह्मचारी, आलोक, विशाल शुक्ल, प्रो राकेश द्विवेदी, डॉ रमेश त्रिपाठी, डॉ राजेश्वर यादव, डॉ महेंद्र अग्निहोत्री, डॉ आशीष, प्रो अजय मिश्र, डॉ अन्विता वर्मा, प्रो वंदना द्विवेदी, प्रो सारिका द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत ने बदली पड़ोसी नीति: बांग्लादेश की मदद आधी, मालदीव-म्यांमार का फंड कटा; भूटान को रिकॉर्ड बढ़ोतरी

SC-ST एक्ट के खिलाफ 7 फरवरी से दिल्ली में आंदोलन, शंकराचार्य से आशीर्वाद लेकर अलंकार अग्निहोत्री का बड़ा एलान