in , ,

IPL 2026 का आगाज़: RCB vs SRH के महामुकाबले से शुरू होगा रोमांचक सफर

आईपीएल 2026 की शुरुआत ही एक बड़े मुकाबले से हो रही है, जिसमें RCB और SRH आमने-सामने होंगी।

IPL 2026 : क्रिकेट प्रेमियों का इंतज़ार आखिरकार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि Indian Premier League (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च 2026 से शुरू होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी यह टूर्नामेंट चौकों-छक्कों की बारिश, हाई स्कोरिंग मैच और रोमांच से भरपूर होने वाला है।

IPL 2026 started Today Virat Kohli News

IPL 2026 First मैच: डिफेंडिंग चैंपियन बनाम नई चुनौती

आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के मशहूर M. Chinnaswamy Stadium में आयोजित होगा। मैच शाम को  शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा।  जबकि टॉस: शाम 7:00 बजे होगा।

RCB इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी, जबकि SRH नए जोश के साथ अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश करेगी।

IPL 2026 Stadium

दोनों टीमों पर नजर

RCB की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है, जबकि टीम में स्टार खिलाड़ी Virat Kohli जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं।

वहीं SRH की कप्तानी Pat Cummins के पास है, जबकि Ishan Kishan शुरुआती मैचों में कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। दोनों टीमों के स्क्वाड में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बनाएंगे।

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट

कुल टीमें: 10

कुल मैच: 84

शुरुआत: 28 मार्च 2026

फाइनल: 31 मई 2026

टूर्नामेंट का आयोजन देश के 14 अलग-अलग शहरों में किया जाएगा। हालांकि, अभी तक प्लेऑफ मैचों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

IPL 2026 RCB vs SRH

IPL 2026 क्यूँ खास है 

आईपीएल को दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी टी20 लीग माना जाता है, जहां हर मैच में रिकॉर्ड टूटते हैं और नए सितारे उभरते हैं। इस सीजन में भी फैंस को कई बड़े मुकाबले और रोमांचक फिनिश देखने को मिल सकते हैं।

आईपीएल सिर्फ एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक त्योहार बन चुका है। यहां हर मैच में रिकॉर्ड टूटते हैं और नए सितारे उभरकर सामने आते हैं। इस सीजन में भी कई युवा खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं, जबकि दिग्गज खिलाड़ी एक बार फिर अपनी चमक दिखाने के लिए तैयार हैं।

 

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“भारत की सैन्य ताकत में इजाफा: ₹2.38 लाख करोड़ के सौदे, S-400 को मंजूरी”

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले ‘किले’ में बदला जेवर एयरपोर्ट! 5-लेयर सुरक्षा, एंटी-ड्रोन से आसमान तक निगरानी