Monday, September 25, 2023

राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए होगा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन

- Advertisement -

फरीदाबाद:- आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन व सराहनीय करने वाले मेधावी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों के लिए एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल  https://awards.gov.in बनाया गया है ताकि पारदर्शिता और जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके।

डीसी विक्रम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक व संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों व संगठनों का नामांकन करने की सुविधा प्रदान करता है। वर्तमान में, निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन व सिफारिशें शुरू हो गई हैं। डिजिटल इंडिया पुरस्कार 2022 व राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि गुरुवार, 15 सितंबर है।

इन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भी किया जा सकता आवेदन

इसी तरह वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022, सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 व जीवन रक्षा पदक के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते है। वहीं नारी शक्ति पुरस्कार 2023 के लिए 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोर्टल पर आवेदन किया जा सकता है। अधिक जानकारी और नामांकन करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर विजिट करें।

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news