Wednesday, October 4, 2023

Gonda News: 23 दिसम्बर तक चलेगा राष्ट्रीय जेण्डर अभियान

- Advertisement -

Gonda News: मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित लिंग आधारित भेदभाव के विरूद्ध 25 से 23 दिसम्बर 2022 तक चलने वाले राष्ट्रीय जेण्डर अभियान को लेकर बैठक आहुत की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को जेण्डर अभियान के अन्तर्गत उनके विभाग द्वारा की जाने वाले गतिविधियों की कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने लिंग आधारित भेदभाव के विरूद्ध समुदाय द्वारा संचालित अभियान को संचालित कराने हेतु उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं खण्ड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और कहा कि कार्यक्रमों का फोटो एवं वीडियों तैयार करा कर इसका प्रचार-प्रसार किया जाए।

इन विभागों द्वारा चलाया जायेगा अभियान

महिला कल्याण विभाग

बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग

श्रम विभाग

न्याय विभाग

नगर विकास विभाग

ग्रामीण विकास विभाग

पंचायती राज विभाग

बेसिक शिक्षा विभाग

माध्यमिक शिक्षा विभाग

उच्च शिक्षा विभाग

युवा कल्याण विभाग

समाज कल्याण विभाग

गृह विभाग

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग

सहकारिता

कृषि विभाग

राजस्व विभाग

इन विभागों के द्वारा राष्ट्रीय जेण्डर अभियान के माध्यम से महिलाओं के विरुद्ध हिंसा से जुड़े पहलुओं जैसे महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जेण्डर अभियान को सफल बनाये जाने हेतु जनप्रतिनिधियों, सरकारी विभागों, गैर सरकारी संस्थाएं जैसे-यूनिसेफ, महिला समाख्या चैम्पियन महिलाएं जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किये गये हैं, इत्यादि को आयोजित किये जाने वाली गतिविधियों से जोड़े एवं सम्मिलित करवायें। जनपद, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों जैसे-रैली गोष्ठी सभाओं का आयोजन किया जाये। इन कार्यक्रमों में महिला हिंसा की रोकथाम, सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर चर्चा तथा सम्बन्धित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0, जिला विकास अधिकारी, डी0सी0 एनआरएलएम, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला प्रोबेशन अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सूचना अधिकारी  सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

 

इसे भी पढ़ें:  Gonda News: गोंडा जिले के इतिहास में पहली बार होगा ये अनोखा आयोजन

 

 

 

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news