Sunday, October 1, 2023

Lucknow News: सर्वसमावेशी एवं सामाजिक समरसता के साथ विकास की पक्षधर है भाजपा

- Advertisement -

संजय तिवारी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा है कि मोदी- योगी की डबल इंजन की सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। अभी कुछ साल पहले तक यह प्रदेश बीमारू और पिछड़ा माना जाता था। अब अत्यंत तेजी से विकास करता हुआ उत्तर प्रदेश अब विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार मुक्त सरकार को लोग पसंद भी कर रहे हैं और भारत के अन्य राज्य भी योगी मॉडल को अपनाने लगे हैं।
डॉ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से बड़े बड़े निवेश हो रहे हैं और सरकार लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है उससे प्रदेश विकास के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। एक विशेष बातचीत में विधान परिषद के इस युवा सदस्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बागडोर जब योगी जी ने सम्हाली थी तब यहां की दशा बहुत खराब थी। विगत 6 वर्षों में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गयी है। देश का यह ऐसा प्रदेश बन गया है जिसमें एक्सप्रेस वे का संजाल बिछ रहा है। दुनिया भर से उद्यमी यहां निवेश के लिए आ रहे हैं। योगी जी के नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश में प्रत्येक नागरिक सुरक्षित महसूस कर रहा है। महिला सुरक्षा पर हमारी पार्टी की सरकार ने बहुत संवेदनशीलता से ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के लिए संगठन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए मैंने अनुभव किया है कि भाजपा के लिए कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण है और इसीलिए कार्यकर्ताओं का सम्मान हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। सामाजिक समरसता और सर्वसमावेशी सरकार की ये सेवाएं ही उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना रही हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में डॉ सिंह ने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाली है। भाजपा की नीतियों के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता को भरोसा है। हम स्थानीय निकाय चुनावों में बहुत अच्छा करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस ढंग से नए भारत का निर्माण हो रहा है उसमें सबसे बड़ी महत्ता युवाओं की बढ़ी है। देश का युवा नए भारत के इस निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। हमारी बेटियां अत्यंत सुरक्षित वातावरण में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। देश और प्रदेश का चौतरफा विकास भारत को नए मुकाम दिला रहा है।

इसे भी पढ़े: फेसबुक पर पोस्ट करने वाला इंस्पेक्टर निलंबित, कारण बताने से हिचक रहा पुलिस महकमा

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news