देशउत्तर प्रदेशगोंडादुनियालखनऊविचार

Pooja Bhatt Birthday: विवादों से भरा है पूजा भट्ट का जीवन

Pooja Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्टर व डायरेक्टर पूजा भट्ट और 24 फरवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, हालांकि पूजा भट्ट अब एक्टिंग की दुनिया से दूर है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया है। पूजा भट्ट को 90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में माना जाता था। उनका पेशेवर जीवन चर्चाओं में था। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही शादी, अफेयर, बॉलीवुड अभिनेता द्वारा पिटाई और पिता महेश भट्ट के साथ लिप लॉक पूजा को हमेशा चर्चा का विषय बना दिया है। उनका जीवन काफी विवादित रहा है।

पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मशहूर निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट के परिवार में हुआ था। अभिनेत्री पूजा भट्ट को पहली फिल्म सिर्फ 17 साल की उम्र में मिल गई थी। पूजा की पहली फिल्म “डैडी” थी।इसके बाद पूजा भट्ट ने “दिल है कि मानता नहीं” “सड़क” “सर” और “चाहत” समेत कई फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता। हालांकि पूजा का करियर लंबा नहीं है। लेकिन उनकी कुछ फिल्में यादगार है।

पूजा भट्ट ने 2003 में फिल्म “पाप” का निर्देशन किया था। इसी बीच उनकी मनीष मखीजा से नजदीकियां बढ़ने लगी। डेटिंग के कुछ ही दिनों में पूजा और मनीष ने शादी कर ली। हालाकि इनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और तलाक हो गया। इसके बाद पूजा भट्ट ने फिल्म “जिस्म” को प्रोड्यूस किया। इसी बीच हुआ अभिनेता रणवीर शौरी के करीब आ गई। आगे चलकर दोनों के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं रहे शराब के नशे में दोनों के बीच लगातार झगड़े और मारपीट भी होती थी। उसके बाद पूजा ने रणवीर पर केस भी कर दिया।

90 के दशक में जहां पूजा भट्ट का कैरियर सफल हो रहा था, वही एक मैगजीन के कवर पर महेश भट्ट पूजा भट्ट की लिपलॉक किस करते हुए फोटो छपी थी। इसी बीच महेश भट्ट ने विवादित बयान दिया था। कि अगर पूजा मेरी बेटी नहीं होती तो मैं शादी कर लेता इस वजह से पूजा भट्ट एक बड़े विवाद में फंस गई थी।

इसे भी पढ़े: Gonda News: बालश्रम निषेध अभियान में छः नियोजकों को नोटिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button