Tuesday, October 3, 2023

Bareilly News: लॉकडाउन में हुआ प्यार, अब धर्म परिवर्तन कर अर्जुन की हुईं मुस्कान

- Advertisement -

Bareilly News: लॉकडाउन का नाम आते ही लोगों में खौफ आ जाता है, लेकिन लॉकडाउन के दर्द है तो उसके कई मजेदार किस्से भी हैं। यहां ऐसे प्यार का जिक्र कर रहा हूं जो लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ था, जो अब जाकर परवान चढ़ गया है। इस प्यार में मजहब की दीवार आड़े आ रही थी, जिसे मुस्कान ने लांघ कर अपने प्यार को हासिल कर लिया है। बदायूं की रहने वाली मुस्कान ने धर्म परिवर्तन कर प्रेमी अर्जुन सागर के साथ सात फेरे ले ली है। शादी के बाद मुस्कान से मुस्कान सागर बनी का कहना है कि वह अपने पति अर्जुन के साथ शादी करके बहुत खुश है।

जानकारी के अनुसार, जिला बदायूं के थाना उझानी के क्षेत्र के गांव गुराई निवासी हमसर अली की पुत्री मुस्कान से बनी मुस्कान सागर ने बताया लॉकडाउन में अर्जुन सागर मेरे गांव गुराई में अपनी चाची के घर आया था। मैं उस समय उनकी चाची के घर किसी काम से में गई थी और अर्जुन से मुलाकात हो गई। मुलाकात के बाद धीरे-धीरे अर्जुन से प्यार हो गया। अर्जुन भी मुझसे प्यार करने लगा। उसके बाद अर्जुन से फोन से लगातार बात होती थी। अर्जुन सागर बदायूं में लाल पुल के पास रहता है। वह ऑटो चलाता है और महीने में दो-तीन बार वह अपनी चाची के घर आता था और इसी बहाने उसकी मुलाकात होती रहती थी।

इसी महीने 4 सितंबर को मैं अर्जुन के साथ घर से भाग गई और दिल्ली की तरफ सिरसा में किराए पर रहने लगी। उसके बाद किसी ने बताया कि बरेली में पंडित केके शंखधार मुस्लिम लड़कियों की शादी हिंदू लड़के के साथ कराते हैं, उनका नंबर लेकर के पंडित केके शंखधार से संपर्क किया और उन्होंने शादी करा दी, मैं अर्जुन के साथ बहुत खुश हूं।

अर्जुन सागर पुत्र नत्थू लाल ने बताया कि वह बदायूं के थाना कोतवाली क्षेत्र लाल पुल के पास नारका सराय में रहता है। लॉकडाउन में अपनी चाची के घर गया था, वहां पर मुस्कान से उसकी मुलाकात हुई। इसी मुलाकात में उसको मुस्कान से प्यार हो गया। दोनों ने एक साथ रहने की कसमें खाई और 4 सितंबर को वह मुस्कान को लेकर सिरसा पहुंच गया। यहां दोनों किराए के मकान में रहने लगे। अर्जुन का कहना है कि हम दोनों बालिग है, हमको पता चला कि पंडित केके शंखधार मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करा कर शादी कराते है। हमने उनसे संपर्क किया और पंडित केके शंखधार ने हमारी शादी करा दी।

पंडित केके शंखधार ने बताया कि वह मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर अब तक 86 शादियां करवा चुके हैं। उनका कहना है कि उनसे जो भी जोड़ा संपर्क करता है, वह उसकी शादी अपने आश्रम पर हिंदू रीति-रिवाज के हिसाब से करवाते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अर्जुन सागर की शादी मुस्कान से कराई है, दोनों खुश हैं और दोनों बालिग भी हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news