गोंडा

Gonda: गन्ना तौल शुरू होने से किसानों में खुशी की लहर

Gonda: गोंडा किसानों से गन्ने की खरीदारी के लिए तीनों चीनी मिलों ने 174 क्रय केंद्र बनाए हैं। चिन्हित खरीद केंद्रों से ही बलरामपुर चीनी मिल, तुलसीपुर चीनी मिल तथा बजाज चीनी मिल को खरीदे गए गन्ने की आपूर्ति होगी।

चीनी मिल प्रबंधन ने क्रय केंद्रों पर गन्ने की खरीदारी तथा गन्ना बेचने के लिए किसानों की पर्ची निर्गत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 20 नवंबर को कई क्षेत्रों में लगे गन्ना कांटे का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम सभा बिशनपुर के ग्राम मैटहा में गन्ना कांटे पर तोल शुरू की गई। ग्रामसभा बिशनपुर के ग्राम मैटहा में गन्ना तौल शुरू होने पर किसानों में खुशी की लहर दिखी। आपको बता दें की कई किसान ऐसे हैं जो गन्ने की कटाई करने के बाद गेहूं की फसल उगाते हैं अधिकतर देखा जाता है की गन्ने की तोल समय से शुरू न होने के कारण गेहूं की फसल में देरी हो जाती है, लेकिन इस बार कांटा संचालक तहसीलदार सिंह की अगुवाई में समय से गन्ना तोल शुरू हो जाने के कारण किसानों में एक अलग ही उत्साह देखा गया। गन्ना तौल शुरू होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते व बधाई देते दिखे किसान।

कांटा संचालक तहसीलदार सिंह ने अंग वस्त्र व कंबल भेंट कर किया सम्मानित

गन्ने की ताल शुरू होने पर कांटा संचालक तहसीलदार सिंह ने मौके पर उपस्थित किसानों को कंबल व अंग वस्त्र भेंट कर मिठाई खिला कर दी बधाई इस मौके पर काफी किसानों ने गन्ना बेचा।

इस मौके पर चीनी मिल के अधिकारी व ग्राम सभा के मैंनबहादुर सिंह बनुवा, धर्मपाल सिंह, गोलू सिंह, मनोज सिंह, शिवनायक सिंह, विजय कुमार सिंह, शिवप्रताप सिंह, संतोषी सिंह, किसान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button