मिशन शक्ति : नवयुग कन्या महाविद्यालय, लखनऊ में मिशन शक्ति फेज–5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय के मार्गदर्शन में आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक श्री सुधीर कुमार शर्मा द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

छात्राओं ने मार्शल आर्ट के महत्व को समझा
लगभग 70 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर मार्शल आर्ट के महत्व को समझा तथा इव-टीजिंग एवं अन्य संभावित खतरों से बचाव के उपाय सीखे।

जागरूकता रैली निकाली गई
तत्पश्चात छात्राओं द्वारा रोड सेफ्टी जागरूकता हेतु रैली निकाली गई, जिसमें यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व, तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। छात्राओं ने आमजन को सुरक्षित ड्राइविंग, सतर्कता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
आयोजन में सहयोग
कार्यक्रम का सफल आयोजन मिशन शक्ति समिति की संयोजिका प्रो. नीतू सिंह, सचिव प्रो. सीमा पांडेय, सदस्य डॉ. मनीष बड़ौनियाँ एवं डॉ. बिमला बिंद के सहयोग से संपन्न हुआ। साथ ही शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता ज्योति वर्मा एवं पूर्व छात्रा महिमा चौधरी का विशेष योगदान रहा।


