in ,

लखनऊ में 300 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र: पीएम मोदी वर्चुअल जुड़े, कहा- हर युवा भारत की ताकत है

मिशन रोजगार के तहत लखनऊ में आयोजित रोजगार मेले में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल तरीके से जुड़े और 300 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

लखनऊ: के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मिशन रोजगार के तहत 300 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअल रूप से जुड़े और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रधानमंत्री ने कहा, “देश का हर युवा हमारी ताकत है।”

देशभर में 40 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री ने वर्चुअल तरीके से 51,000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें लखनऊ के 300 युवाओं को भी शामिल किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्रालय की राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि मिशन रोजगार की शुरुआत 2022 में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने के लक्ष्य के साथ की गई थी, और अब यह लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका है।

इस अवसर पर मलिहाबाद की विधायक जय देवी, मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार, भारतीय डाक विभाग के पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राव उपस्थित रहे। उन्होंने नवचयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह अवसर युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का मौका देता है।

रोजगार मेले के दौरान युवाओं में उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री का संदेश सुनते हुए कई युवाओं की आंखों में सपनों की चमक साफ झलक रही थी।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लखनऊ नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक 3.5 घंटे चली, मेयर बोलीं- बेनतीजा रही, 30 अक्टूबर को दोबारा होगी

लखनऊ में दिवाली के दौरान डॉग बाइट में दोगुना इजाफा: 300 से अधिक मरीज अस्पताल पहुंचे