Happy Holi : Holi का त्योहार आते ही हर कोई रंगों में रंग जाना चाहता है। भोजुरी अभिनेत्रियों पर भी होली का खुमार चढ़ा हुआ है। मोनालिसा (Monalisa) से लेकर नेहा मलिक (Neha Malik) ने जमकर होली खेली।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा से लेकर मनीषा रानी (Manisha Rani) तक हर कोई अपने फैंस को होली की शुभकामनाएं दे रहा है। ये सभी अभिनेत्रियां होली के रंगों में रंगी हुई हैं। इन सभी का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

मनीषा रानी का भी होली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा को रंग लगाती और गले मिलती नजर आ रही हैं। इन दोनों अभिनेत्रियों का यह वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।


