in

Jodhpur Accident: जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसा टेंपो ट्रैवलर, 18 लोगों की मौत

Jodhpur Accident: जोधपुर के मतोड़ा के पास एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है

Jodhpur Accident: Jodhpur जिले के मतोड़ा क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। एक टैंपो ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच ज्यादा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में मारे गए सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन कर जोधपुर लौट रहे थे। सभी जोधपुर के सूरसागर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। फलोदी के पुलिस अधीक्षक कुंदन कांवरिया ने हादसे की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में ये बड़ी दुर्घटना हुई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर खड़े ट्रक में घुस गया। इस हादसे में लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। ये सभी लोग कोलायत मंदिर से दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे। बताया जाता है कि सभी मृतक जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले थे। इस घटना की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश मथुरादास माथुर एमडीएम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित के साथ घायलों के इलाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

कोलायत मेला दर्शन के लिए गया था परिवार

फलौदी थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि ये परिवार कोलायत मेला दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान ये भीषण हादसा हो गया। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Team India ने तीसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से रौंदा

लखनऊ में फीनिक्स पलासियो मॉल में शराब की दुकानें सील: जावो-जलवा बार को नोटिस, नगर आयुक्त बोले- वैध लाइसेंस नहीं था