IPL Auction 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में आज यानी 16 दिसंबर को कई बड़ी-बड़ी बोलियां लगी। ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा। श्रीलंका के मथीषा पथिराना को भी कोलकाता ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। कुछ प्लेयर्स पर बड़ी बोली लगी तो कुछ अनसोल्ड ही रह गए। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में करोड़ों पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क अनसोल्ड रहे। आखिर इस ऑक्शन में कौनसे प्लेयर सोल्ड रहे और कौनसे अनसोल्ड रहे, आइये एक बार नजर डालते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन (IPL 2026 Auction) के लिए 1 करोड़ के बेस प्राइस में 17 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था। केवल 3 खिलाड़ी ही बिके। इनमें क्विंटन डिकॉक, जॉनी बेयरस्टो और आकाशदीप जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। बेयरस्टो अनसोल्ड रहे। डिकॉक और आकाशदीप काफी सस्ते में बिके। डिकॉक को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ में खरीदा। आकाशदीप को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 करोड़ में खरीदा।
मिनी ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन रहे. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 25.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में अपनी टीम में शामिल किया. विदेशी खिलाड़ियों में मथीशा पथिराना दूसरे सबसे महंगे रहे, जिन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही अपनी टीम से जोड़ा. भारतीय प्लेयर्स में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा सबसे महंगे रहे. इन दोनों अनकैप्ड खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक समान 14.20 करोड़ रुपये में जोड़ा।


