Ind vs Nz T20 WorldCupFinal: भारत बनाम न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा पिच को लेकर हो रही है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार फाइनल मैच में बल्लेबाजों को मदद मिलने की संभावना है और मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है।
Ind vs Nz Match : बल्लेबाजों के लिए अनुकूल हो सकती है पिच
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के लिए सेंटर पिच का इस्तेमाल किया जाएगा। यह पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है, जिससे गेंद को अच्छा बाउंस और कैरी मिल सकता है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो सकता है और मैच में 200+ स्कोर भी बन सकता है।
हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिन गेंदबाजों के लिए पिच से ज्यादा सहायता मिलने की उम्मीद नहीं है।
इस पिच पर पहले भी बन चुका है बड़ा स्कोर
इस टूर्नामेंट में इस पिच पर अब तक केवल एक मैच खेला गया है। 9 फरवरी को कनाडा और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे और मैच को 53 रनों से जीत लिया था।
पिछले लगभग एक महीने से इस पिच पर कोई मुकाबला नहीं हुआ है, इसलिए फाइनल मैच में पिच पूरी तरह फ्रेश और बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जा रही है।
भारत और न्यूजीलैंड दोनों को यहां मिल चुकी है हार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड दोनों को हार का सामना करना पड़ा है।
भारत ने यहां दो मैच खेले, जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली।
साउथ अफ्रीका ने भारत को इसी मैदान पर 76 रनों से हराया था।
न्यूजीलैंड ने भी यहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था, जिसमें उसने 176 रन बनाए थे, लेकिन अफ्रीकी टीम ने लक्ष्य को 17.1 ओवर में ही हासिल कर लिया था।
अब 8 मार्च को होने वाले IND vs NZ T20 World Cup Final 2026 में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अहमदाबाद की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा रहता है या गेंदबाज मैच का रुख बदल देते हैं।


