in

जिम्बाब्वे फतह के साथ फिर नंबर-1 बना भारत, T20 Ranking में इंग्लैंड से छीनी बादशाहत

T20 Ranking : भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में लगातार दो जीत दर्ज कर सिर्फ ट्रॉफी पर कब्जा नहीं किया, बल्कि आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भी अपनी बादशाहत वापस हासिल कर ली। हरारे में दूसरे टी20 में 90 रन की शानदार जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई और इसी के साथ नंबर-1 की कुर्सी पर फिर कब्जा कर लिया।

इंग्लैंड को पीछे छोड़कर शिखर पर टीम इंडिया

भारत ने कुछ समय पहले इंग्लैंड के खिलाफ खराब दौरे के बाद टी20 रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवा दिया था। इंग्लैंड ने 4-0 की सीरीज जीत के बाद भारत को नंबर-1 से हटाया था। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन ने तस्वीर बदल दी है और टीम इंडिया फिर से रैंकिंग के शिखर पर पहुंच गई है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जालंधर में बड़ा आतंकी हमला टला! 1.3 किलो IED के साथ BKI आतंकी गिरफ्तार, विदेशी हैंडलरों के खौफनाक प्लान का खुलासा

वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, 16 साल से पहले दो T20I अर्धशतक लगाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बने