in ,

Winter Season: कड़ाके की ठंड के चलते 14 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Winter Season: कड़ाके की सर्दी देखते हुए जहां कक्षा-12 तक स्कूलों को एक जनवरी 2026 तक बंद रखा गया है, वहीं बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने की तैयारी है। 15 दिन का यह शीतकालीन अवकाश (Winter vacation) शैक्षणिक कैलेंडर में निर्धारित है।

पिछले तीन वर्ष से इसका अवकाश दिया जा रहा है। इस बीच मकर संक्रांति का भी पर्व रहेगा। पिछले रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्दी से निपटने के पर्याप्त प्रबंध करने का निर्देश दिया है।

बता दें, ठंड से अभी कुछ दिनों तक राहत नहीं मिलने वाली। प्रदेश के 20 जिले अगले 24 घंटों तक घने से अत्यधिक घने कोहरे की चपेट में रहेंगे, जबकि 25 जिलों में शीत दिवस होने के आसार हैं। हवा चलने के कारण गलन भी रहेगी।

बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में शीत दिवस की संभावना है।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RSS 100 years : संस्कार भारती, अवध प्रांत द्वारा “संघ गंगा के तीन भागीरथ” नाट्य मंचन का सफल आयोजन

कौन थीं खालिदा जिया: भारत में जन्मी ‘पुतुल’ से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनने तक का सफर