in , ,

Sports Fest : शिया महाविद्यालय में शियाड फेस्ट स्पोर्ट्स 2026 का हुआ शुभारंभ

Sports Fest : शिया महाविद्यालय, लखनऊ में आज दो दिवसीय ‘शियाड स्पोटर््स फेस्ट-2026’ (Sports Fest) का शुभारम्भ माननीय राज्यमंत्री हज एवं वक्फ़ श्री दानिश आज़ाद अंसारी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। सेक्रेटरी मजलिस-ए-उलेमा मौलाना यासूब अब्बास ने माननीय मंत्री जी को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

Sports Fest

माननीय मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार खेलो इण्डिया के माध्यम से उच्च शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के अन्दर खेलों को प्रेरित कर प्रतिभा निखारने का काम कर रहा है। ठीक उसी प्रकार महाविद्यालय भी हर वर्ष शियाड खेल महोत्सव का आयोजन करता आया है, जिसके माध्यम से महाविद्यालय स्तर से लेकर प्रदेश एवं देश स्तर तक प्रतिभाओं ने अपना लोहा मनवाया है।

Sports Fest

मौलाना यासूब अब्बास, सेक्रेटरी मजलिस-ए-उलेमा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल छात्रों को संयमित, परिश्रमी व सुशाषित करते है। उन्होंने बताया कि शियाड खेल महोत्सव का आयोजन सन् 1983 से किया जा रहा है जिसके माध्यम से महाविद्यालय की खेल प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर महाविद्यालय का नाम रौशन किया है।

अध्यक्ष प्रबन्ध-समिति प्रो0 अजीज़्ा हैदर ने कहा कि आज शिया कॉलेज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में सफलता के झंडे गाड़ रहा है। महाविद्यालय के छात्र अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से महाविद्यालय को गौरवान्वित कर चुके हैं।

विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद डॉ0 कुँवर जय सिंह ने प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष व सेक्रेटरी मजलिस-ए-उलेमा को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

विभागाध्यक्ष, शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन क्रिकेट, कैरम व बैडमिन्टन का आयोजन किया गया जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत शिया रेड व शिया ब्लू के बीच निर्णायक मैच खेला गया। शिया ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में रिजवान अली की 51 गेदों पर 121 रनों की शतकीय पारी से शिया ब्लू ने 212 रन बनाये। शिया रेड की तरफ से नैतिक कुमार ने चार ओवरों में 42 रन देकर 3 विकेट हासिल किये, जिसके जवाबी पारी में शिया रेड मात्र 204 रन ही बना सकी। शिया रेड की तरफ से आकाश यादव व नैतिक कुमार ने अर्धशतकीय पारी खेली परन्तु अपनी टीम को जीत नही दिला सके।

Sports Fest

बैडमिन्टन प्रतियोगिता के एकल पुरूष मुकाबले में मुर्तजा हुसैन प्रथम एवं सै0 बाकर अब्बास रिज़्ावी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डबल ब्वायज में मुर्तजा हुसैन और नीलेश की जोड़ी प्रथम रही एवं सै0 बाकर अब्बास रिज़्ावी एवं प्रान्शू ओझा की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही।

Sports Fest

कैरम प्रतियोगिता के सिंगल ब्वायज में अरशान हैदर प्रथम एवं किरदार रज़्ाा द्वितीय स्थान पर रहे वहीं डबल्स ब्वायज में मो0 शहनवाज और हरिओम यादव की जोड़ी ने मोहम्मद अहरार और अब्दुल उमर की जोड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रो0 बी0 बी0 श्रीवास्तव ने किया, क्रिकेट मैच की कमेंट्री सै0 अब्बास इमाम द्वारा की गई। इस मौके पर सदस्य प्रबन्ध समिति प्रो0 एस0एस0एच0 तकवी एवं प्रो0 सरवत तकी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 सै0 शबीहे रज़्ाा बाकरी, सम्पत्ति अधिकारी डॉ0 एम0एम0 एजाज अब्बास, चेयरमैन आई0क्यू0ए0सी0 प्रो0 एम0एम0 अबु तैय्यब, मुख्य कुलानुशासक, प्रो0 सै0 मेंहदी अब्बास जैदी, निदेशक एससीडीआरसी डॉ0 प्रदीप शर्मा,, प्रो0 सादिक हुसैन आबदी, प्रो0 एम0के0 शुक्ला, प्रो0 टी0एस0 नकवी, प्रो0 आगा परवेज मसीह, प्रो0 जर्रीन जेहरा रिज़वी, प्रो0 शबी रज़ा, प्रो0 मिर्जा सिब्तैन बेग, प्रो0 फौजिया बानो, डॉ0 अर्चना सिंह, डॉ0 नगीना बानो, डॉ0 सीमा राना, डॉ0 मोहसिन रजा, डॉ0 तनवीर हसन, डॉ0 कीर्ति प्रकाश तिवारी, डॉ0 अरमान तकवी, डॉ0 वहीद आलम, डॉ0 सै0 अली मेंहदी, डॉ0 नुजहत हुसैन, डॉ0 अमित कुमार राय, डॉ0 नूरीन जैदी, डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार, डॉ0 उग्रसेन वर्मा, डॉ0 असद मिर्जा, डॉ0 अमान अंजुम, एन.सी.सी व एन.एस.एस के कार्यक्रम अधिकारी सहित शिक्षक, कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

खिलाडियो का उत्साव बढ़ाने के लिए श्री जयनरायण मिश्रा पीजी कॉलेज से डॉ0 अभिषेक कुमार सिंह, डॉ0 नित्यानंद मिश्रा एवं कालीचरण पीजी कालेज से डॉ0 मुकेश कुमार मिश्रा एवं डॉ0 अरूण कुमार यादव उपस्थित रहे।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AI कंटेंट पर बड़ा शिकंजा: 20 फरवरी से लेबल अनिवार्य, डीपफेक वीडियो-फोटो 3 घंटे में हटाने का आदेश

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा : आयुषी को मिला प्रथम स्थान