Wednesday, October 4, 2023

Fatehpur News: समस्या निस्तारण के लिए हुआ दौरा, जल्द मिलेगी निजात  

- Advertisement -

Fatehpur News:- औद्योगिक विकास के लिए समस्याओं के बीच उनके निस्तारण का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में हुए जल भराव को लेकर प्रशासनिक और जिला उद्योग कार्यलय की ओर से भी कार्य शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही मौके पर उप जिलाधिकारी और उनकी राजस्व टीम ने निरीक्षण कर आगे की कार्यवाई शुरू की है।

दरअसल जिले में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए लघु उद्योग भारती महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस संगठन के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने उद्योग बंधु की बैठक में चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। मामले पर उप जिलाधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में टीम बनाकर मौके पर भेजा गया था। जहाँ पर एसडीएम और उनकी टीम ने जलभराव और अन्य समस्याओं का गहनता से निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार की है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही समस्या का निस्तारण होगा। हालांकि देखने वाली बात होगी कि चौडगरा को उसका खोया इतिहास कब मिलता है? “दो वर्ष पहले चौडगरा औद्योगिक क्षेत्र में कई कार्य हुए हैं। यहाँ पर जलभराव को दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए जिला उद्योग विभाग से प्रपोजल भेजा जा रहा है। साथ ही जब एनएचआई से नाला जोड़ा जाएगा तभी इसका समाधान होगा।”

इसे भी पढ़े:-  Adoption Regulation Act: भारत सरकार द्वारा जारी एडाप्शन रेगुलेशन एक्ट के तहत एक दम्पति की भरी सूनी गोद

 

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news