Friday, September 22, 2023

Bareilly News: महिला सिपाही पत्नी का हत्यारा फौजी पति गिरफ्तार

- Advertisement -

15 सितंबर को कर दी थी सिपाही पत्नी की हत्या

Bareilly News: बीती 15 सितंबर को बरेली के थाना कैंट में तैनात महिला कांस्टेबल शिखा नैन की उसके फौजी पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या कर दी थी। जिसको लेकर थाना कैंट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बुधवार को पुलिस ने महिला कांस्टेबल के हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि बीती 15 अगस्त को थाना कैंट में तैनात महिला कांस्टेबल सिखा नैन की हत्या कर दी गई थी। सिखा नैन के मायके वालों का आरोप था कि उसका पति फौजी आकाश पुत्र सुभाष निवासी मोहम्मदपुर सिस्ट थाना बहसूमा जिला मेरठ हाल निवासी जाट रेजीमेन्ट सेन्टर कैण्ट बरेली पत्नी से अतिरिक्त दहेज की मांग करता था। इसको लेकर वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। इसी के चलते उसकी हत्या की गई थी। इसको लेकर थाना कैंट में दहेज हत्या व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। बुधवार को कैंट थाना पुलिस ने कैंट इलाके के जाट रेजिमेंट सेंटर से हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें: ससुराल में पिटाई से आहत होकर दामाद ने फांसी लगाकर दी जान

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news