सीसीटीवी में कैद हुई तीन महिलाओं की करतूत, लखनऊ के लूलू मॉल में महिलाओं ने यूं उड़ाए सोने के आभूषण

लखनऊ में लुलु मॉल स्थित कल्याण ज्वेलर्स शोरूम में खरीदारी करने आई तीन महिलाओं ने सोने की दो चूडियां पार कर दी। दुकान पर लगे सीसीटीवी में महिलाओं की करतूत कैद हो गई। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपित महिलाओं की तलाश कर रही है। पेपर मिल कॉलोनी निवासी पवन कुमार जायसवाल लुलु मॉल स्थित कल्याण ज्वेलर्स स्टोर में मैनेजर हैं। पवन के मुताबिक बुधवार शाम को शोरूम में तीन महिलाएं आई।
इसे भी पढ़ें-नाबालिग की आत्महत्या का मामला : MLA और उनकी पत्नी की भी हो सकती है गिरफ्तारी, हिरासत में सपा विधायक का बेटा
उन्होंने चूड़ियां दिखाने को कहा। कर्मचारियों द्वारा कई चूड़ियां दिखाने के बाद भी वह कुछ अलग दिखाने की बात कहती रही। इस बीच एक महिला ने दूसरी महिला को चुपके से दो चूड़ी थमा दी और उसने बैग में रख लिया। इसके बाद बिना कुछ खरीदे तीनों महिलाएं चली गई। शोरूम बंद करने से पहले स्टॉक मिलाने पर 43.76 ग्राम की सोने की दो चूड़ियां कम थी। शोरूम में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो तीनों महिलाएं चूड़ी चोरी करती नजर आई। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक शोरूम के मैनेजर पवन कुमार जायसवाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
NEWS SOURCE Credit : livehindustan