उत्तर प्रदेश

Bareilly News: राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से भारत जोड़ो यात्रा और निकाय चुनाव पर की चर्चा

Bareilly News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शाहमत गंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर बैठक हुई। जिला एवम महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम ने कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ,नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशीयो, एआईसीसी सदस्यों ,पीसीसी सदस्यों ,फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों ,चेयरमैन पद एवं सभी नगर निकाय चुनाव के आवेदकों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मुलाकात की। 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश पहुंच रही भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में बातचीत की। इसमें नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा की। काग्रेस पार्टी के 138 वे स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को मुबारकबाद दी।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम ने कांग्रेस पार्टी का झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी। उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। उसके बाद बैठक की शुरुआत हुई । कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी तौकीर आलम कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से धीरे-धीरे पूरा देश जुड़ता जा रहा है। उससे भारतीय जनता पार्टी के अंदर बेचैनी और घबराहट है। क्योंकि अभी तक लोगों को सपने दिखाए जा रहे थे। झूठे वादे किए जा रहे थे। अपने मन की बात की जा रही थी। राहुल गांधी ने इस यात्रा के माध्यम से लोगों के दिलों में प्यार जगाया। आपसी भाईचारा जगाया। उनके मन की बात को सुना। उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि यह यात्रा नफरत भरे बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलें बैठी है। यहां पर सिर्फ प्यार और मोहब्बत भाईचारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अन्य प्रदेशों में प्रदेश वासियों ने खुलकर इस यात्रा को प्यार दिया। उसी तरह उत्तर प्रदेश पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के वासी भी खुलकर इस यात्रा का स्वागत करेंगे और इतिहास बनेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछड़े वर्ग का आरक्षण खत्म करना चाहती है। उसका चेहरा खुलकर सामने आ गया है। किस तरह से पिछड़े वर्ग को धोखा दिया जा रहा था। अब आगामी नगर निकाय चुनाव को टाला जा रहा है क्योंकि भाजपा जानती है कि अगर आज चुनाव होता है तो उसके प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो जाएगी। बरेली जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेश जल भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। बरेली महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से भी हजारों की संख्या में कांग्रेस जन भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश पहुंचने पर उसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा नगर निकाय चुनावों को टाला गया है। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से घबराई हुई है। वह जानती है कि आज चुनाव होते तो उसकी स्थिति बहुत ही खराब होती। उपस्थित कांग्रेस जनों में प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव अजय सारस्वत सोनी, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर के० बी० त्रिपाठी,राज शर्मा,कृष्णकांत शर्मा, ईलयास अंसारी, जिया उर रहमान , दिनेश दद्दा, राजन उपाध्याय, मास्टर छोटे लाल गंगवार, अमजद सलीम, पारस शुक्ला, योगेश जौहरी, पाकिजा खान, गुलफाम मियां, साहिब सिंह, रियाजुल परधान, उस्मान खान, कमरुद्दीन सैफी, उवैस खान,शकील अहमद, युनुस खान, उरूज फातमा ,हरीश गंगवार ओम पाल गंगवार, रिंकू बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन पर स्थित है।

इसे भी पढ़े: केन्‍द्रीय मंत्री ने जारी किया 2023 के लिए भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button