Leadउत्तर प्रदेशगोंडादुनियादेशलखनऊ

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति ने प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से किया सम्मानित, जानें किसे मिला सम्मान

Padma Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा और प्रसिद्ध वास्तुकार बालकृष्ण दोशी को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण प्रदान किया। बता दें कि कुमार मंगलम बिड़ला अपने परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले चौथे शख्स हैं। गायिका सुमन कल्याणपुर को भी पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्म श्री से नवाजा। इस मौके पर उषा बरले ने घुटनों के बल बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता नी पछेड़ी के 400 साल पुराने पारंपरिक शिल्प की विरासत को आगे बढ़ाने वाले चुनारा समुदाय के 7वीं पीढ़ी के कलमकारी कलाकार भानुभाई चित्रारा को पद्मश्री प्रदान किया। त्रिपुरा के स्वदेशी पीपुल्स फ्रंट के दिवंगत अध्यक्ष नरेंद्र चंद्र देबबर्मा को राष्ट्रपति ने पद्म श्री (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया। उनके बेटे सुब्रत देबबर्मा ने पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में कांथा कढ़ाई कलाकार प्रितिकाना गोस्वामी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कारीगर दिलशाद हुसैन, जो दशकों से पीतल के बर्तनों पर नक्काशी करते आ रहे हैं, उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वहीं पंजाबी विद्वान डॉ रतन सिंह जग्गी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्म श्री प्राप्त किया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 50 लोगों को आज पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री प्रदान किये गये। वेटरनरी माइकोलॉजी में अग्रणी प्रो. डॉ. महेंद्र पाल को पद्म श्री से सम्मानित किया गया। हीमोफिलिया पर अपने काम के लिए मशहूर डॉ. नलिनी पार्थसारथी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से नवाजा। दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास के लिए डॉ. हनुमंत राव पसुपुलेटी को पद्म श्री से नवाजा। प्रसिद्ध मराठी लेखक और पत्रकार रमेश रघुनाथ पतंगे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से पद्म श्री पुरस्कार दिया गया। गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता वीपी अप्पुकुट्टन पोतुवाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: Ayodhya:  लीलावती कुशवाहा व उनकी बेटी घायल, शिवपाल यादव के सामने सपा कार्यकर्ताओं में मारपीट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button