उत्तर प्रदेशगोंडालखनऊ

Ayodhya: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे एकनाथ शिंदे का भव्य स्वागत

Ayodhya:  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अयोध्या और राम मंदिर हमारी आस्था का विषय है। यह हमारी भावनाओं, श्रद्धा और अस्मिता से भी जुड़ा है। अयोध्या हमारे लिए आत्मीयता का विषय है। दिल में खुशी की लहर है कि 500 साल का इंतजार करने के बाद सपना सच हुआ। हिंदू हृदय सम्राट बाला साहब ठाकरे का भी यह सपना था। शिंदे ने कहा कि राम मंदिर हिंदू आस्था व अस्मिता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचकर मंदिर निर्माण भी देखा। इतनी तेजी से काम होगा, कोई सोच भी नहीं सकता था। आज राम मंदिर पूरा होने जा रहा है, यह सपना लग रहा था लेकिन तमाम राम भक्तों की आशा-सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह काम शुरू हुआ और आगे बढ़ रहा है। जनवरी 2024 में मूर्ति स्थापना भी होगी। इसके आगे भी काम चलता रहेगा। राम मंदिर परिसर में अनुभव मिला कि राम मंदिर का निर्माण आगे बढ़ रहा है। यह हमारे लिए और ज्यादा खुशी की बात है।

यह दिन जिंदगी में कभी भूल न पाऊंगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उनका सहयोग कर रहे हैं। उनकी निगरानी में मंदिर का निर्माण हो रहा है। हमें धनुष बाण भी मिला है, पार्टी का नाम भी मिला है। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मैं प्रभु रामलला का आशीर्वाद लेने पहुंचा हूं। सभी मेरे साथी मंत्री गण, विधायक गण, सांसद गण मौजूद है। आज का दिन मेरे जीवन में सबसे बड़ा सौभाग्य का दिन है। आज का दर्शन व यात्रा मैं जिंदगी में कभी भूल नहीं पाऊंगा। इससे पहले भी मैं आता था, नियोजन करने आता था लेकिन आज मेरे कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का शानदार आयोजन किया है। महाराष्ट्र की पूरी सरकार अयोध्या में आई है। हमारे उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी आए थे। संत महंत का आशीर्वाद भी लूंगा। कई लोगों को इससे एलर्जी और दर्द भी हुआ है।

विकास कार्यों को लेकर सीएम योगी को दिया धन्यवाद

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि शिवसेना और भाजपा के लिए अयोध्या राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह हमारे लिए आस्था का विषय है। यहां पर विकास के कार्य हो रहे हैं। योगी जी और उनके मंत्रियों को भी धन्यवाद दूंगा। राम मंदिर बनने के बाद लोगों को रोजी-रोटी भी मिलेगी। हमारी अयोध्या यात्रा आनंद देने वाली है, लेकिन कुछ लोग हैं जिनको तकलीफ होती है।

2014 में हिंदुत्व की सरकार आई है

सीएम शिंदे ने कहा कि आजादी के बाद भी कुछ लोग जानबूझकर हिंदुत्व का अपमान कर रहे थे। गलतफहमी फैला रहे थे। हिंदुत्व जीवन प्रणाली है, सभी को साथ लेकर चलने वाला हमारा हिंदू धर्म है। हिंदू अन्य धर्मों का अनादर करने वाला नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने वाला है। 2014 में हिंदुत्व की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आई है। समाज में जन जागरण हुआ, सम्मान मिला। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे कहते थे कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। शिवसेना और भाजपा की विचारधारा एक है। 2019 में लोगों के दिल में बात थी कि महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा की सरकार बने, साथ में चुनाव लड़े थे। चुनाव लड़ने के बाद लोगों की अपेक्षा थी कि सरकार भाजपा शिवसेना की बनेगी लेकिन लालच में कुछ लोगों ने गलत कदम उठाया पर हम लोगों ने 8-9 महीने पहले इसको सुधार दिया। जो अपेक्षा थी हमने वही सरकार स्थापित की।

मोदी जी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दिया

सीएम शिंदे ने कहा कि हम दोनों की विचारधारा को लेकर अयोध्या में दर्शन के लिए आए हैं। पहले कई लोग कहते थे कि पहले मंदिर, फिर सरकार लेकिन जिन्होंने राम मंदिर का विरोध किया। वे कुछ नहीं कर पाए, पर बाला साहब ठाकरे का सपना पूरा करने का काम मोदी जी ने किया है। लोग कहते थे न मंदिर बनाएंगे और न ही तारीख बताएंगे। मोदी जी ने मंदिर भी बना दिया और तारीख भी बता दिया।

मैं एयर कंडीशन ऑफिस में बैठकर काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कुछ लोग 14 वर्ष वनवास पर गए। उनके पिताजी की जो मंशा थी, जो सपना था। उसके खिलाफ जाकर सत्ता की लालच में क्या-क्या किया। आप आरोप लगाते जाइए हम काम से जवाब देंगे। हमने कई ऐसे निर्णय लिए हैं, जो पिछले सरकारों ने नहीं लिए। हमारी सरकार किसानों, कामगारों की है। हमारी सरकार महिला, गरीब व जनता की है। मैं एसी ऑफिस और घर में बैठकर काम करने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं। मैं फील्ड में जाकर काम करता हूं। सब जानते हैं यह आदमी जमीन से जुड़ा हुआ है। अयोध्या से हमारा पुराना रिश्ता है। कार्य सेवा की है। ठाकरे साहब का जो रिश्ता व नाता अयोध्या से है, वह राजनीतिक नहीं, भावनात्मक है। शिंदे ने हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र भवन अयोध्या में बनाए जाने का ऐलान किया।

इसे भी पढ़े: Lucknow: ‘गांव-गांव हर घर जल के सारथी बनेंगे छात्र’

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button