Leadउत्तर प्रदेशदुनियादेश

Prayagraj News: गुलशन यादव हुए गिरफ्तार, भड़के सपाई

Prayagraj News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता गुलशन यादव (Gulshan Yadav) को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुंडा पुलिस ने गुलशन यादव को विजय प्रताप सिंह से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। गुलशन यादव (Gulshan Yadav) की गिरफ्तारी पर सपाई भड़क गए हैं और वह प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि कभी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के करीबी रहे गुलशन यादव वर्ष 2022 में कुंडा से उनके खिलाफ चुनाव लड़ा था।

जानकारी के मुताबिक सपा नेता गुलशन यादव पर प्रयागराज और आसपास के क्षेत्र में करीब 29 मामले दर्ज हैं। वहीं गुलशन के भाई छविनाथ यादव पहले से ही जेल में बंद हैं। समाजवादी पार्टी ने अभी हाल ही में गुलशन यादव को प्रयागराज का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। ज्ञात हो की उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा सीट पर राजा भैया का गढ़ माना जाता है। बीते वर्ष 2022 में गुलशन यादव ने समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसके बाद से राजा भैया और गुलशन यादव में तनातनी काफी बढ़ गई थी। एक समय था जब गुलशन यादव और राजा भैया में अच्छी दोस्ती थी। लेकिन 2022 के चुनाव में दोनों के रास्ते अलग हो गए।

समाजवादी पार्टी से अलग राजा भैया ने जब अपनी पार्टी बनाई, तो गुलशन यादव ने उनका साथ छोड़ दिया। बाद में समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में गुलशन यादव को ही राजा भैया के खिलाफ कुंडा से प्रत्याशी घोषित कर दिया। ऐसा करीब दो दशक के बाद हुआ, जब सपा ने कुंडा से राजा भैया के खिलाफ अपना कोई प्रत्याशी खड़ा किया था। हालांकि इस चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष राजा भैया की ही जीत हुई हुई। वहीं सपा उम्मीदवार गुलशन यादव दूसरे नंबर पर थे। चुनाव में राजा भैया को करीब 1 लाख और गुलशन यादव को 70 हजार वोट मिले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button