Wednesday, October 4, 2023

Lucknow News: केंद्रीय मंत्री के घर में उसके बेटे के दोस्त की गोली मारकर हत्या

- Advertisement -

Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया गांव में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के आवास पर उनके बेटे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। केंद्रीय मंत्री के बेटे विकास और विनय श्रीवास्तव में काफी गहरी दोस्ती थी। विनय श्रीवास्तव मंत्री के आवास पर था, जहां गत रात पिस्टल से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में कर रही है। डीसीपी राहुल राज और एडीसीपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर विनय के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बता दें कि जिस पिस्टल से विनय को गोली मारी गई है वह मंत्री के बेटे विकास की बताई जा रही है।

सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के आवास पर हुए गोलीकांड मारे गए विनय श्रीवास्तव की गहरी दोस्ती थी। वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह 4:15 बजे करीब विनय श्रीवास्तव को गोली मारी गई।

डीसीपी राहुल राज ने बताया कि विनय श्रीवास्तव की मौत गोली लगने से हुई है। उसके सिर पर चोट का निशान मिले हैं। घर में उसके साथ में 6 लोग के आने की बात सामने आ रही है। सभी ने रात में खाना खाया और उसके बाद गोली चलने की घटना हुई। मौके से पिस्टल भी बरामद हुई है। पिस्टल मंत्री के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। मामले की छानबीन की जा रही है, इसके लिए फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है। सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है घटनास्थल पर अजय रावत, अंकित वर्मा, शमीम बाबा और बंटी सहित कुल 6 लोग मौजूद थे। वहीं मृतक विनय के परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस में तहरीर दी है। मंत्री कौशल किशोर के मुताबिक, मौके पर उनका बेटा नहीं था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फटेज खंगाल रही है, जिससे हत्यारों की पहचान हो सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest news
Related news