Leadदुनियादेश

Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से बड़ी तबाही, 23 जवान लापता

Sikkim Flood: सिक्किम में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से तबाही मच गई है। इस बाढ़ में सेना के 23 जवान के लापता होने की बात सामने आ रही है। सिंगतम इलाके में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ में घिरे लोगों को बचाने का काम जारी है। बताया जा रहा है, बादल फटने से इतना पानी आया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा। इसके बाद अब पानी का स्तर अचानक 15-20 फीट ऊंचाई तक बढ़ गया।

गुवाहाटी डिफेंस के प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी उफना गई। उन्होंने कहा कि अचानक आई बाढ़ से घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। 23 सैन्य कर्मियों के लापता होने की सूचना है, जिनकी तलाशी अभियान जारी है। लाचेन घाटी के तीस्ता नदी में अचानक से बाढ़ की वजह से घाटी में स्थित कई सैन्य भवन बाढ़ में बह गए। 23 जवानों के अलावा कई अन्य लोगों के लापता होने की बात सामने आ रही है।

हाई अलर्ट पर राज्य सरकार

तीस्ता नदी में आई बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। मेल्ली में नेशनल हाईवे 10 पानी के बहाव में बह गया। वहीं कई जगहों पर व्यापक नुकसान की खबर है। प्रशासन की तरफ से तीस्ता नदी से सटे इलाके को खाली करा दिया गया है। राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है और ताजा हालात पर नजर बनाए हुए है। सिक्किम की बाढ़ को देखकर पश्चिम बंगाल सरकार भी अलर्ट हो गई है। सिक्किम गैंगटॉक से अल्टीट्यूड माउंटेन इलाके में फंसे टूरिस्टों को रेस्क्यू किया जा रहा है। बीजेपी नेता उग्येन शेरिंग ग्यात्सो भूटिया ने सिक्किम बाढ़ की घटना को लेकर बताया कि सरकारी तंत्र को लगाकर लोगों की जान बचाई जा रही है। जान-माल का नुकसान की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button