Leadउत्तर प्रदेशगोंडादुनियादेशलखनऊ

Gonda: गोंडा में देवरिया कांड दोहारने की कोशिश, दबंगों ने मां-बेटी पर किया जानलेवा हमला

Gonda: देवरिया कांड के बाद हरकत में आई सरकार के रूख को देखकर लगने लगा था कि दबंगों पर अंकुश लग सकेगा, लेकिन ऐसा कुछ होता नजर नहीं आ रहा है। जमीनी विवाद में अधिकारियों की शिथिलता गरीबों पर भारी पड़ जा रही है। उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के परसपुर थानाक्षेत्र के विशुनपुर कला के रूपी पुरवा गांव में दबंगों ने जमीनी विवाद में मां-बेटी पर जानलेवा हमला किया है। हमले में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका गोंडा जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक परसपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर कला गांव के रूपीपुरवा में सुरेश सिंह का रेनू सिंह से जमीनी विवाद चल रहा था। आरोप है कि सुरेश सिंह रेनू सिंह की जमीन पर अवैध कब्जा जमा रखा है। रविवार को बाकी जमीन पर कब्जा कर रहे सुरेश सिंह को रेनू सिंह ने जब रोकने की कोशिश की, तो सुरेश सिंह, अभिषेक सिंह और अवधेश सिंह ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों ने मां-बेटी को मरणासन्न करके उसके कान की बाली आदि छीन लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रेनू सिंह व बेटी जूही सिंह को परसपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

चिकित्सकों के मुताबिक रेनू सिंह व उसकी बेटी जूही सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। वहीं मामले को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है। एक तरह सुशासन के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ गरीब मजलूमों पर दबंगों का कहर टूट रहा है। पुलिस और प्रशासन के लोग तब तक कार्रवाई नहीं करते जब तक कोई बड़ी घटना न घट जाए। रेनू सिंह के परिजनों के मुताबिक, सुरेश सिंह से लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। थाने से लेकर तहसील तक इंसाफ की मांग की गई, लेकिन दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

गौरतलब है कि देवरिया जनपद के फतेहपुर गांव में जमीनी रंजिश के चलते छह लोगों की हुई हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जमीनी विवाद जल्द निपटाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने साफ कह दिया है कि जमीन से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। बावजूद इसके अधिकारी सीएम योगी के निर्देशों से अनजान बन आरामतलबी की आदत छोड़ने को तैयार नहीं हैं। परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि रूपीपुरवा से मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button