Leadउत्तर प्रदेशगोंडादुनियादेशलखनऊविचारस्पोर्टहिंदी न्यूज नाउ स्पेशल

Gonda News: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ जनपद का नाम

दीपावली के अवसर पर जनपद को मिला तोहफा

Gonda News: विगत 22 अक्टूबर, 2023 को शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी को जनपद में एक साथ 11000 कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया था जिसके दृष्टिगत जिले का नाम इंडिया ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। शनिवार को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि जनपद गोंडा पहुंचकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को सौंपा प्रमाण पत्र। दीपावली के शुभ अवसर पर जनपद को प्रमाण पत्र मिलने के बाद जनपद वासियों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ने गोंडा डीएम से उनके कैम्प कार्यालय पर मिलकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट उनको सौंपा है, जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा महाष्टमी के दिन जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज टॉमसन के मैदान में 11000 कन्याओं का एक साथ कन्या पूजन करके एक रिकॉर्ड बनाया गया था जिसको लेकर के लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने 11000 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम डिटेल मांगी गई थी।

वहीं आज शनिवार को जनपद में छोटी दीपावली के दिन इंडिया बुक का रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आसिफ खान ने गोंडा डीएम नेहा शर्मा से उनके कैम्प कार्यालय पर मुलाकात करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने 11000 कन्याओं के कन्या पूजन का कार्यक्रम को शक्ति वंदन नाम दिया था और एक साथ 11000 कन्याओं को बैठाकर उनका कन्या पूजन किया था। जनपद वासियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हर्ष का माहौल है क्योंकि आज दीपावली के दिन इतनी बड़ी सौगात गोंडा वासियों को मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button