उत्तर प्रदेश

Bareilly News: ‘मारिया फ्रोजेन’ मीट फैक्ट्री में लगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का ताला

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली में मीट फैक्ट्री मारिया फ्रोजन शुक्रवार को सील कर दी गई। पोलूशन कंट्रोल बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह और एसीएम 2 ने मौके पर जाकर स्लाटर हाउस को सीज करने की कार्यवाही की। इसके बाद स्लाटर हाउस में तालाबंदी कर दी गई। हालांकि अधिकारियों ने मारिया फ्रोजन को सील करने के बारे में इससे ज्यादा कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर ठिरिया में स्थित मारिया फ्रोजन स्लॉटर हाउस पर कल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम ने अचानक छापा मारा था। इसके चलते पीसीबी की टीम को अपनी छापेमारी में स्लॉटर हाउस के अंदर क्षमता से दोगुने से भी ज्यादा जानवरों के कटान की पुष्टि हुई थी।
प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की टीम के मुताबिक सर्किट हाउस के संचालक को 300 भैंस बकरी आदि छोटे जानवरों के कटान की परमिशन थी, लेकिन स्लाटर हाउस में रोजाना 600 से 800 जानवरों का कटान किया गया। यह तय शर्तों के विपरीत था। साथ ही स्लाटर हाउस के संचालक ने प्रदूषण रोकने के लिए भी कई शर्तों का पालन नहीं किया। इसके कारण आसपास के इलाकों में जल और वायु लगातार प्रदूषित हो रहे थे। इस बात की शिकायत मिलने के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिंह ने एक दिन पहले स्लाटर हाउस को सील करने के आदेश दिए थे। शासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया।
बरेली मेयर उमेश गौतम का कहना है कि यह कार्यवाही शासन स्तर पर कुछ कमियां पाने के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश पर हुई है।
जहां भी जिस स्तर पर भी कोई कमी पाई जाएगी, वहां सख्त कार्यवाही होगी। इसके अलावा मेयर उमेश गौतम ने यह भी कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी तरह की खामियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यह पॉल्यूशन बोर्ड की तरफ से इस साल की सबसे बड़ी कार्यवाही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button