देश

Chhattisgarh BJP CM Name: विष्णु देव साय होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Chhattisgarh BJP CM Name: तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद बीजेपी में नये मुख्यमंत्रियों के नामों को लेकर मंथन जारी है। राजस्थान और मध्य प्रदेश में सीएम उम्मीदवार का ऐलान होना बाकी है, वहीं छत्तीसगढ़ में बीजेपी की विधायक दल की बैठक में विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) के नाम पर मुहर लग गई है। विधायक दल की इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित विधायक और छत्तीसगढ़ के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक शामिल थे। छत्तीसगढ़ सीएम के रूप में विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) के नाम पर फैसला होने के बाद बीजेपी नेता नारायण चंदेल (Narayan Chandel) ने कहा कि वह बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। वह हमारे प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि साय बहुत सहज, सरल और विनम्र हैं, जिनका कोई विरोध नहीं कर पाया।

Vishnu Deo Sai के पास राजनीति का लंबा अनुभव

विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) की गिनती मझे हुए राजनेताओं में होती हैं। वह रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं और केंद्रीय राजनीति का भी उनके पास अच्छा अनुभव है। विष्णु देव पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वर्तमान में वह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य हैं। विष्णु देव साय के पास राजनीति का लंबा अनुभव है। छत्तीसगढ़ के गठन से पहले वह संयुक्त मध्य प्रदेश विधानसभा में भी विधायक रह चुके हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में इस बार वह जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में उन्हें अपने प्रतिद्वंद्वी को 25, 541 वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

विष्णु देव साय का राजनीतिक सफर

विष्णु देव साय वर्ष 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। वह 1990 से 1998 तक संयुक्त मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक रहे। वह चार बार सांसद भी चुने जा चुके हैं। वह 1999 से 2019 तक सांसद रहे। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। विधायक के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है। विष्णु देव साय की संघ में अच्छी पैठ है और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं।

शाह ने बड़ा आदमी बनाने का किया था वादा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान विष्णु देव साय के समर्थन में कुनकुरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने उनकी जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि विष्णु देव साय अनुभवी राजनेता और बीजेपी कार्यकर्ता हैं। वह सांसद, विधायक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने लोगों की तरफ मुखातिब होते हुए कहा था कि आप इनको विधायक बना दो, उनको बड़ा आदमी बनाने का काम हम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button