उत्तर प्रदेश

Sultanpur: बृज भूषण उपाध्याय ने तहसीलदार को सौंपा प्रार्थनापत्र

Sultanpur/सेमरौना: दबंग अक्सर खुद को कानून के ऊपर समझते हैं। ऐसा ही मामला सुलतानपुर जनपद के ग्राम सभा सेमरौना में देखने को मिल रहा है। जहां दबंगों द्वारा नवीन परती की जमीन को चकमार्ग बताने की साजिश की जा रही है। इतना ही नहीं विरोध करने पर बृजभूषण उपाध्याय पुत्र विश्वनाथ उपाध्याय को डराया धमकाया जा रहा है।

आपको बताते चलें कि मामला ग्राम सभा सेमरौना पूरे हनुमान का है, जहां पर बृज भूषण उपाध्याय पुत्र विश्वनाथ उपाध्याय ने तहसीलदार बल्दीराय को एक प्रार्थना पत्र दिया। गाटा संख्या 20 में उत्तरी छोर पर विपक्षी गणों द्वारा चक मार्ग बताकर अनावश्यक विवाद बढ़ाया जा रहा है जबकि क्षेत्रीय लेखपाल ने कुछ संभ्रांत व्यक्तियों के सामने स्थलीय एवं अभिलेखीय साक्ष्यों के आधार बताया कि गाटा संख्या 20 के उत्तरी छोर पर कोई चकमार्ग नहीं है तथा गाटा संख्या 34 नवीन परती भूमि दर्ज है। ऐसी दशा में विपक्षी गण अनावश्यक विवाद पैदा कर रहे हैं। इसमें जब चकमार्ग नहीं है, तो चकमार्ग होने की बात बेबुनियाद लग रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button