देशदुनिया

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेता मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश में है और यहां यात्रा का ग्यारहवां दिन है। शनिवार सुबह यात्रा आगरमालवा जिले के ग्राम महुड़िया से शुरू हुई। यात्रा में शामिल होने आ रहे पार्टी के एक नेता मांगीलाल शाह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

राजगढ़ जिले के समीपस्थ नगर जीरापुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जीरापुर नगर परिषद के पार्षद प्रतिनिधि मांगीलाल शाह शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा यात्रा में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। साथ में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें तत्काल सिविल हास्पिटल में उपचार के लिए लाया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री एवं खिलचीपुर विधायक प्रियवत सिंह सिविल हास्पिटल पहुंचे। उन्होंने नेता मांगीलाल शाह के परिवार को ढांढस बंधाया।

कांग्रेस नेता के निधन की खबर मिलने पर सिविल हास्पिटल में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं परिजनों की भीड़ लग गई और बिना पोस्टमार्टम के शव अपने गृह ग्राम ले जाने की मांग करने लगे। बीएमओ डा. मनीष कुरील एवं डा. वैभव भावसार द्वारा मांगीलाल शाह को मृत घोषित करने के बाद उनके पार्थिव शरीर को बिना पोस्टमार्टम किए जीरापुर ले जाने की अनुमति दी। इसके बाद परिजन उनके शव को लेकर गृह ग्राम के लिए रवाना हो गए। इधर, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। शनिवार सुबह यात्रा ने ग्राम सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। आमला चौराहे पर मंत्रोच्चार के साथ राहुल गांधी सहित सभी का स्वागत किया गया। यात्रा में आज में कम्प्यूटर बाबा भी शामिल हुए। राहुल गांधी को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। यात्रा आगे बढ़ते हुए बजरंग रेस्टोरेंट पहुंची, जहां राजगढ़ टीम के द्वारा यात्रा का स्वागत कर सभी को चाय-नाश्ता कराया गया। इसके बाद यात्रा कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह चौहान के फार्म हाउस पर पहुंची, जहां 6 घंटे का विश्राम होगा। इसके बाद यात्रा शाम 4 बजे सुसनेर त्रिमूर्ति से प्रारंभ होकर अगले पड़ाव लालाखेड़ी जोड़ पहुंचेगी, जहां पर यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। यात्रा में करीब 3 से 4 हजार की संख्या में लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: शक, संशय और संवादहीनता से बच्चों को बचाएं परिवार: कानूनगो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button