Gonda: 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, हत्याभियुक्त गिरफ्तार
गोंडा: 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, प्रेम प्रसंग में युवती की गला रेतकर हत्या

Gonda : जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्याभियुक्त विनोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) भी बरामद कर लिया गया है।
हत्या की पूरी कहानी
थाना इटियाथोक क्षेत्र में 9-10 मार्च 2025 की रात पुलिस को सूचना मिली कि लक्ष्मणपुर गांव के बाहर गन्ने के खेत में सकीना उर्फ़ हसीना (पत्नी मो. नसीम) का शव पड़ा है। मृतका अपने मायके बरेली विश्रामपुर, थाना इटियाथोक, जनपद गोंडा में रह रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फील्ड यूनिट/डॉग स्क्वाड को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। मृतका के पिता मोहर्रम अली की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित की। क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में इटियाथोक पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 48 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर आरोपी विनोद कुमार यादव को बग्गी रोड तिराहा से गिरफ्तार किया।
हत्या का कारण और कबूलनामा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका मृतका से पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग था। 7 मार्च 2025 को उसके विवाह के बाद वह मृतका से संबंध खत्म करना चाहता था, लेकिन मृतका लगातार मिलने का दबाव बना रही थी। इसी के चलते 9 मार्च को उसने गन्ने के खेत में बुलाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं मानी तो गुस्से में आकर चाकू से उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
आरोपी पर मामला दर्ज
- केस नंबर: 50/25
- धारा: 103(1) बीएनएस, 4/25 आर्म्स एक्ट
- थाना: इटियाथोक, जनपद गोंडा
बरामदगी
- हत्या में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल)
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- शेषमणि पांडेय – प्रभारी निरीक्षक, इटियाथोक
- उपनिरीक्षक राजेंद्र कनौजिया
- हेड कांस्टेबल शिवजीत यादव
- कांस्टेबल श्रवण मिश्रा
गोंडा पुलिस ने तत्परता से इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़े:- क्षेत्र पंचायत की बैठक में 4 करोड़ की कार्ययोजना प्रस्तावित: करनैलगंज में विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया