Violence on Ram Navami: रामनवमी पर बवाल, लखनऊ में दो पक्ष आए आमने-सामने

Violence on Ram Navami: राम नवमी का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह शोभा यात्राएं निकाली गईं। वहीं देश के विभिन्न हिसों से राम नवमी पर बवाल होने की भी सूचना मिल रही है। राम नवमी पर्व पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, झारखंड के धनबाद, गुजरात के वडोदरा और बंगाल के हावड़ा में निकाली गई शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पथराव, आगजनी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने भड़की हिंसा पर काबू पाने के लिए उपद्रवियों पर लाठीचार्ज के साथ आंसू गैस का प्रयोग किया। घटना में कई लोगों के जख्मी होने की सूचना है।
खबरों के मुताबिक, बंगाल के हावड़ा में शोभायात्रा पर उपद्रवियों ने पत्थर फेंके। इस दौरान सड़कों खड़े वाहनों को फूंक दिया गया। इस हिंसा में करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीं, पुलिस ने उपद्रव में शामिल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी क्रम में बांकुरा में कुछ लोगों ने जुलूस रोकने पर हंगामा किया। इन जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। उधर, हावड़ा हिंसा पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी को घेरा है। उन्होंने कहा कि पता चला है कि हावड़ा में दंगा हो गया। उन्होंने मुस्लिमों का पक्ष लेते हुए कहा कि मेरे आंख और कान खुले हैं। रोजा के वक्त मुस्लिम कोई गलत काम नहीं करते हैं। यह उनकी संवैधानिक मजबूरी है।
वड़ोदरा में भारी बवाल
गुजरात के वड़ोदरा के फतेपुरा में भी शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। बताया जा रहा है कि शोभायात्रा पर कुछ उपद्रवियों पत्थर फेंकने शुरू किए। जिसके चलते माहौल बिगड़ गया। सड़क पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की गई। वड़ोदरा के डीसीपी यशपाल जगनिया के मुताबिक एक मस्जिद के सामने दो पक्षों में टकराव होने के बाद बवाल हो गया। स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है। भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़ने पड़े। तनाव को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं बजरंग दल की वड़ोदरा इकाई के अध्यक्ष केतन त्रिवेदी ने आरोप लगाया है कि शोभायात्रा पर यह पथराव साजिश के तहत ही किया गया है।
लखनऊ में दो पक्ष आए आमने-सामने
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी तनाव की सूचना है। यहां जानकीपुरम में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। खबर है कि दोनों पक्षों के बीच धार्मिक नारों को लेकर बवाल हो गया। यहां भी शोभायात्रा पर पत्थरबाजी की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत करा लिया। इस मामले में दोनों पक्षों से करीब 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
इसे भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, जानें- कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित