उत्तर प्रदेश

देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर: PM Modi

Ram Mandir: अयोध्या में शनिवार (प्रतिष्ठा द्वादशी) को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को बधाई दी।

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है।” उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राममंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा।”

‘हम चाकर रघुवीर के…जय श्री राम!’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर राम लला की एक तस्वीर पोस्ट करते हुये कहा, ”हम चाकर रघुवीर के…जय श्री राम!” उन्होंने लिखा, ”रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे। रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः॥ जय जय श्री राम!”

फूलों से सजाया गया राम मंदिर 
बता दें कि राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ आज है। आज वर्षगांठ से जुड़े समारोह की शुरुआत हो गई, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचे हैं। शनिवार से राम मंदिर परिसर में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। वर्षगांठ समारोह की शुरुआत यजुर्वेद के पाठ से हुई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का अभिषेक करेंगे। दोपहर 12:20 बजे भगवान की भव्य आरती होगी, इसके बाद भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। रामलला के दरबार को फूलों से सजाया गया है। अपनी पहली वर्षगांठ पर रामलला पीतांबरी पौशाक पहनकर अपने भक्तों को दर्शन देंगे। रामलला के लिए दिल्ली में विशेष वस्त्र तैयार किए गए। इन वस्त्रों की बुनाई व कढ़ाई सोने-चांदी के तार से की गई है। साथ ही जगह-जगह चांदी की छाप भी बनाई गई है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button