देश

Rahul Gandhi की तबीयत खराब रैली में नहीं हुए शामिल

Rahul Gandhi: दिल्ली में प्रस्तावित रैली में नहीं हुए शामिल, दो और रैलियां भी होगी निरस्त!

Rahul Gandhi Delhi Election Campaign: कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी की तबीयत खराब है। इसी वजह से वे कल दिल्ली में प्रस्तावित जनसभा में नहीं पहुंचे सके। जिसके बाद दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव (Devender Yadav) और पार्टी के नेताओं ने जनता को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि आज और कल की रैली में भी कांग्रेस सांसद नहीं पहुंच पाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) के लिए कुछ ही दिन का समय बचा हैं। ऐसे में राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार अभियान तेज कर दिया है। सियासी पार्टियों ने कैंपेन के लिए अपने दिग्गजों के चुनावी रण में उतारा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तीन दिन रैलियां प्रस्तावित थी। लेकिन अस्वस्थ होने की वजह से वे कल दिल्ली के सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित नहीं कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button