देश

Delhi Election 2025: अमित शाह ने संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया, ‘भाजपा कभी भी कोरे वादे नहीं करती’

अमित शाह ने संकल्प पत्र का पार्ट-3 जारी किया

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संकल्प पत्र पार्ट -3 जारी करते हुए कहा कि हम चुनाव को गंभीरता से लेते हैं। भाजपा संकल्प पत्र में कभी भी कोरे वादे नहीं करती है।

संकल्प पत्र हमारे कामों की सूची- अमित शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “भाजपा के लिए हमारा संकल्प पत्र हमारे कामों की सूची है। ये झूठे वादे नहीं हैं। 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में परफॉरमेंस की राजनीति स्थापित की है।दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे क्लस्टरों, असंगठित मजदूरों, मध्यम वर्ग, पेशेवरों, व्यापारियों और झुग्गीवासियों के साथ बैठकें और परामर्श किया। 1.08 लाख से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिए। 62 तरह की समूह बैठकें हुईं और इसके बाद हमारा घोषणापत्र अस्तित्व में आया।”

केजरीवाल जैसा झूठ बोलने वाला शख्स नहीं देखा- शाह 
केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘आप’ सरकार पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, ‘दिल्ली में केजरीवाल ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो वादे करते हैं, उन्हें पूरा नहीं करते हैं और फिर से झूठ के एक बहुत बड़े पुलिंदे और भोले से चेहरे के साथ जनता के सामने उपस्थित होते हैं। मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतनी सफाई से झूठ बोलने वाला व्यक्ति नहीं देखा है।”

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join WhatsApp Group