लखनऊ

UP IAS Transfer : 14 जिलों के जिला अधिकारी बदले, देखें लिस्ट, उत्तर प्रदेश में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 31 IAS अफसरों का किया गया ट्रांसफर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। प्रदेश के 31 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मथुरा और प्रतापगढ़ के जिला अधिकारी हटाए गए है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार और कानपुर नगर के राकेश कुमार सिंह सीएम योगी के सचिव बनाए गए है। वहीं बाराबंकी के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को विशेष सचिव बनाए गया है। विशाख जी लखनऊ के जिलाधिकारी नियुक्त किए गए है।

इसे भी पढ़ें-Mahakumbh 2025: सात करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी छह दिन में

कानपुर के डीएम बने IAS जितेंद्र सिंह

जारी अधिसूचना के मुताबिक जितेन्द्र कुमार सिंह को जिलाधिकारी कानपुर बनाया गया है। विजय कुमार सिंह को जिलाधिकारी मेरठ, संजीव रंजन को जिलाधिकारी अलीगढ़, विशाख जी को जिलाधिकारी लखनऊ, अस्मिता लाल को जिलाधिकारी बागपत, शिव सहाय अवस्थी को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ का दायित्व दिया गया है। इसके अलावा जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर, दीपक मीणा को जिलाधिकारी गाजियाबाद और जे. रीभा को जिलाधिकारी बांदा नियुक्त किया गया है।

संगीता सिंह बनी मंडलायुक्त अलीगढ़

रितु माहेश्वरी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। संगीता सिंह को मंडलायुक्त अलीगढ़, शैलेन्द्र कुमार सिंह को मंडलायुक्त आगरा और ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ का मंडलायुक्त बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नरेंद्र प्रसाद पाण्डेय को न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज का सदस्य और सेल्वा कुमारी को राजा सचिव नियोजन एवं महानिदेशक का पद दिया गया है।

चंद्र प्रकाश सिंह बने जिलाधिकारी मथुरा

आईएएस श्रुति – जिलाधिकारी, बुलंदशहर
चैत्रा वी. – महानिदेशक, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल
अर्चना वर्मा – मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना
अंकित कुमार अग्रवाल – निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण
आशुतोष कुमार द्विवेदी – जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद
चंद्र प्रकाश सिंह बने जिलाधिकारी मथुरा
शशांक त्रिपाठी – जिलाधिकारी, बाराबंकी
कृतिका ज्योत्सना – विशेष सचिव, राजस्व विभाग
कुमार हर्ष – जिलाधिकारी, सुल्तानपुर

देखें लिस्ट :-

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Join WhatsApp Group