देशनेशनल

5 हजार का इनामी बदमाश 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़ा फरार तस्कर

2 किलो 132 ग्राम अफीम बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

चित्तौड़गढ़ : जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे 5 हजार के इनामी बदमाश को 2 किलो 132 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पारसोली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान झरिया महादेव वन क्षेत्र में की। आरोपी देवराज सिंह बाइक पर अफीम लेकर तस्करी कर रहा था, जिसे पकड़कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी गई थी। इसी अभियान के तहत पारसोली थानाधिकारी प्रेमसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। महेसरा से झरिया महादेव वन क्षेत्र के कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। जब उसकी तलाशी ली गई तो बैग में 2 किलो 132 ग्राम अफीम बरामद हुई।

पहले से वांछित था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देवराज सिंह पुत्र मोड़ सिंह राठौड़, निवासी कुलाटिया नई, थाना बेगूं, पहले से ही तस्करी के एक मामले में फरार था। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने क्या-क्या जब्त किया?

  • 2 किलो 132 ग्राम अफीम
  • बाइक
  • अन्य आपत्तिजनक सामग्री

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी कहां-कहां अफीम की सप्लाई कर रहा था और इसके पीछे कौन-कौन से तस्कर जुड़े हुए हैं।

इसे भी पढ़े:- हर्षा रिछारिया ने दी आत्महत्या की धमकी, बोलीं – नाम लिखकर दूंगी जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button