
कैसरगंज : से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक और हेलीकॉप्टर खरीदा है। इससे पहले भी उनके पास एक हेलीकॉप्टर था। शनिवार को नए हेलीकॉप्टर का पारिवारिक सदस्यों के साथ पूजन किया गया।
🟠 भगवा रंग का हेलीकॉप्टर
पूर्व सांसद ने सोशल मीडिया पर अपने नए आर66 मॉडल हेलीकॉप्टर की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। बताया जा रहा है कि इसकी कीमत 7 से 8 करोड़ रुपये के बीच है।
🚁 समर्थकों से मिलने में होगी सहूलियत
बृजभूषण शरण सिंह के निजी सचिव संजीव सिंह ने बताया कि हेलीकॉप्टर से दूसरे राज्यों और दूरदराज के इलाकों में आयोजित कार्यक्रमों में समय से पहुंचने में आसानी होगी।
🎉 बधाइयों का सिलसिला जारी
बलरामपुर सदर के विधायक पल्टूराम और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह ने उन्हें हेलीकॉप्टर खरीदने पर बधाई दी है।
🏛 छह बार के सांसद
बृजभूषण शरण सिंह छह बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पांच बार भाजपा और एक बार सपा के टिकट पर जीत हासिल की। उनकी पत्नी केतकी सिंह भी सांसद रह चुकी हैं, जबकि उनके बेटे करण भूषण सिंह कैसरगंज से भाजपा सांसद और प्रतीक भूषण सिंह गोंडा सदर से भाजपा विधायक हैं।
🏫 50 से अधिक शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का शिक्षा क्षेत्र में भी बड़ा योगदान है। वे 50 से अधिक शैक्षिक संस्थानों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।