
दुग्ध उद्योग : में अपनी विश्वसनीयता और उत्कृष्टता स्थापित करने के बाद, अमूल अब ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भी किसानों के विश्वास पर खरा उतर रहा है। अमूल ने तमिलनाडु और पांडिचेरी में ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्ट्स की बिक्री शुरू करने के लिए एक भव्य आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों किसान, पत्रकार, कृषि वैज्ञानिक और राज्य के कृषि उत्पाद विक्रेता शामिल हुए।

इस विशेष कार्यक्रम में अमूल के एमडी डॉ. अमित व्यास, चैनल पार्टनर FPC बाजार फेडरेशन के अध्यक्ष लक्ष्मण लोहाना, अमूल ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर मार्केटिंग हेड डॉ. गोपाल शुक्ला, प्रोजेक्ट मैनेजर सागर और अमूल की पूरी टीम ने भाग लिया।
किसानों के लिए बड़ा फायदा
डॉ. अमित व्यास ने बताया कि अमूल का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर उपलब्ध कराना है, जिससे वे अपनी फसलों की गुणवत्ता में सुधार कर सकें। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अमूल उन किसानों से उनका उत्पाद भी खरीदेगा, जो इसके ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का उपयोग करेंगे।
भविष्य की दिशा
अमूल का यह कदम कृषि क्षेत्र में नई क्रांति लाने की ओर संकेत करता है। इस कार्यक्रम के अंत में अशोक सारंगी ने सभी का धन्यवाद किया और अमूल के इस नए प्रयास की सराहना की।