गोंडा
Trending

Gonda: जनपद के सभी विधानसभाओं एवं विकास खण्डों में आयोजित हुआ सेवा, सुरक्षा तथा सुशासन का कार्यक्रम

सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं से किया गया लाभार्थियों को लाभान्वित

Gonda: बुधवार को वेंकटाचार क्लब में सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में जनपद के समस्त विधानसभाओं एवं समस्त विकासखण्डों में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन का कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के सभी विभागों के द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यक्रमों के संबंध में स्टाल लगाकर जनपद के लाभार्थियों को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी तथा लाभान्वित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग की तरफ से संपूर्ण कार्यक्रमों 2017 से क्या-क्या उपलब्धियां हुई हैं के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रश्मि वर्मा ने बताया। साथ ही समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बारे में डॉक्टर आशीष सिंह और आयुष्मान भारत योजना के बारे में डॉक्टर संदीप तिवारी व महिला सशक्तिकरण के दिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आकृति मिश्रा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर मिल रही सेवाओं जांचों के विषय में दावों के विषय में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दीक्षा सिंह ने प्रकाश डाला स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर पारा मेडिकल आशा और संगिनी 200 की संख्या में उपस्थित रहे।

विधानसभा कटरा बाजार के अंतर्गत विकासखंड कटरा बाजार के ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा विकास कार्यों के संबंध में स्टाल लगाए कर विभागीय योजनाओं के संबंध में प्रचार प्रसार कर जानकारी दी गई। वेंकटचार्य क्लब में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 60 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल बैशाखी तथा व्हीलचेयर का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा पिछले 8 वर्षों में किए गए कार्यों के संबंध में जनपद की ग्राम प्रधानों के साथ संवाद स्थापित कर प्रस्तुतीकरण किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के 8 साल बेमिसाल सेवा, सुरक्षा, और सुशासन के नीतिओं के 8 साल सफल पूर्ण होने के अवसर पर विकास खण्ड तरबगंज के सभागार में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि/ माननीय ब्लॉक प्रमुख श्री मनोज कुमार पाण्डेय जी तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी / उपजिलाधिकारी तरबगंज राजीव मोहन सक्सेना कार्यक्रम के उप नोडल अधिकारी / खंड विकास अधिकारी रवि कुमार गुप्ता सहित जनमानस व काफी संख्या में क्षेत्रवासी भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा क्षेत्र के कई सम्मानित प्रधानों को उनके बेहतर कार्य के लिए तथा ब्लॉक के कई कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए उनको प्रशस्ति पत्र का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष नरसिंह नरायन पाण्डेय द्वारा किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुरक्षा एंव सुशासन कार्यक्रम 301 विधान सभा गौरा के विकास खण्ड बभनजोत गोण्डा में मनाया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा जी ने प्रतिभाग किया। भारतीय जनता पार्टी गोण्डा के प्रतिनिधि के रूप में श्री श्रवण कुमार शुक्ला जी ,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मा0 श्री नीरज पटेल एवं छपिया ब्लॉक प्रमुख मा0 अनिल कुमार पासवान जी तथा इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री विशाल कुमार उपजिलाधिकारी न्यायिक मनकापुर तथा उपजिलाधिकारी मनकापुर श्री अवनीश त्रिपाठी जी, विकास खण्ड छपिया के खण्ड विकास अधिकारी/उपजिलाधिकारी प्रशिक्षु श्री पूरेन्द्र मिश्रा, खण्ड शिक्षा अधिकारी बभनजोत श्री महेंद्र कुमार यादव एवं श्री राम विलास वर्मा (NPRC), कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन श्रीमती गीता सिंह एवं समस्त सहायक विकास अधिकारीगण प्रधान संघ के अध्यक्ष श्री राहुल शुक्ला जी, प्रधान संघ के उपाध्यक्ष श्री अमरनाथ नाथ पाण्डेय, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी, कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, सीoएमo फैलो श्री गौरव मिश्रा, समाज कल्याण विभाग की सुश्री सौम्या पाण्डेय , योगा विभाग के श्री महेंद्र प्रताप पटेल, समस्त आगनवाड़ी कार्यकत्री/आशा बहु व समूह की महिआओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार के” सेवा सुरक्षा व सुशासन “के साथ आठ शानदार वर्ष पूर्ण करने पर आयोजित प्रदर्शनी में जनपद Gonda में उद्यान विभाग स्टॉल पर जनसमूह की भीड़ रही उक्त क्रम में विभाग में अवस्थित मिनिसेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयार पौधों का वितरण आगंतुकों के बीच किया गया साथ ही विभाग की योजनाओं के संबंधित साहित्य भी बाटे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button