उत्तर प्रदेशगोंडा

गोण्डा: पुलिस मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

गोण्डा पुलिस की मुठभेड़ में 25,000 रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

गोण्डा: थाना कौड़िया और एस0ओ0जी0 टीम की संयुक्त कार्यवाही में एक शातिर बदमाश कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।


घटना का विवरण

दिनांक 28 मार्च 2025 को थाना कौड़िया क्षेत्र में भारत पेट्रोलियम के पास एक डीसीएम चालक को बुलेट सवार अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने की घटना सामने आई थी। गोली चालक के दाहिने हाथ में लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा।

पुलिस की तत्परता से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में 3 टीमों का गठन किया गया और पुलिस ने जल्द ही 3 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे थे। मगर कप्तान सिंह फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।


मुठभेड़ और गिरफ्तारी

आज, 31 मार्च 2025 को पुलिस को सूचना मिली कि कप्तान सिंह भेड़वा घाट पुल के पास आ रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें कप्तान सिंह के बाएं पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बरामदगी

पुलिस ने कप्तान सिंह के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 जिन्दा कारतूस, 1 खोखा कारतूस और 1 पैशन प्रो मोटरसाइकिल बरामद की।


अपराधी का आपराधिक इतिहास

कप्तान सिंह उर्फ भूपेन्द्र सिंह का गोण्डा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गुंडा एक्ट शामिल हैं।


गिरफ्तारकर्ता टीम

  • प्र0नि0 अरविन्द्र कुमार सिंह (थाना कौड़िया)

  • निरी0 संजय कुमार गुप्ता (प्रभारी एस0ओ0जी0)

  • उ0नि0 अनुज त्रिपाठी (प्रभारी सर्विलांस)

  • व0उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी

  • अन्य पुलिसकर्मी: धर्मेन्द्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, अमित पाठक, हृदय नारायण दीक्षित, रणधीर सिंह, रवि, अमितेश सिंह, अंशुमान पाण्डेय, आदित्य पाल

  • इसे भी पढ़े:- डबल इंजन सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button