in , , ,

Sri Krishna Dutt Academy of Higher Education में Fresher’s Party का भव्य आयोजन, नए विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

Fresher's Party

Fresher’s Party : Sri Krishna Dutt Academy of Higher Education में नए बैच के विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य Fresher’s Party का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री मनीष सिंह, निदेशक, एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन, श्रीमती कुसुम बत्रा, सहायक निदेशिका (शैक्षणिक) तथा  श्री नवीन कुलश्रेष्ठ, सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद उन्होंने नए विद्यार्थियों को अनुशासन, जिज्ञासा और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Fresher’s Party

श्री मनीष सिंह, निदेशक, SKD Group of Education ने कहा Fresher’s Party विद्यार्थी की हमारे साथ यात्रा की शुरुआत है। हम चाहते हैं कि हर नया विद्यार्थी स्वयं को स्वागत योग्य, सम्मानित और प्रेरित महसूस करे,  कार्यक्रम में शिक्षकगण, स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ सहयोगी एवं जीवंत कैंपस संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और नाटिकाओं की प्रस्तुति दी, जबकि फ्रेशर्स ने खेलों, टैलेंट शो और रैंप वॉक में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मिस्टर एवं मिस फ्रेशर सहित विभिन्न खिताबों की घोषणा की गई, मिस्टर फ्रेशर NILAMBER JOSHI बने जबकि ANUSHKA SINGH को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन और सामूहिक फोटो सत्र हुआ।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, नंदीग्राम और रेजिनगर में विपक्ष को झटका

दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले बड़ा एक्शन! 300 प्रदर्शनकारी हिरासत में, कंटेंट क्रिएटर्स पर भी पुलिस की नजर