Gonda News: विकसित और संवेदनशील उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जनकल्याणकारी कार्यों को अमल में ला रही है। इसी क्रम में करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री अजय सिंह के प्रयासों से क्षेत्र के कई जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
विधायक अजय सिंह के विशेष अनुरोध एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष (चिकित्सकीय सहायता) से सितंबर 2025 माह में ₹33,49,650/- (तैंतीस लाख उनचास हज़ार छह सौ पचास रुपए) की धनराशि विभिन्न गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के इलाज हेतु स्वीकृत की गई।
यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई है, जिससे उन्हें समय पर उपचार की सुविधा मिल सके। विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण इलाज से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि –
> “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की संवेदनशील और जनसेवामूलक सोच के कारण आज प्रदेश में गरीबों को वास्तविक राहत मिल रही है। जनसेवा ही हमारा धर्म है।”

इस सहायता से क्षेत्र के कई परिवारों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक अजय सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। जनता ने कहा कि भाजपा सरकार में आम नागरिकों की सुनवाई हो रही है और जरूरतमंदों तक सहायता पहुँच रही है।
भाजपा विधायक अजय सिंह लगातार अपने क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहते हैं और हर वर्ग की समस्या को प्राथमिकता से समाधान कराने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उनके जनसंपर्क और जनसेवा के कार्यों की प्रशंसा पूरे जिले में की जा रही है।
मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त यह सहायता न केवल करनैलगंज क्षेत्र में जनकल्याण की नई मिसाल बनी है, बल्कि यह भाजपा सरकार की “सेवा ही संगठन” की भावना को भी मजबूत करती है।


