लखनऊ
पुलिसकर्मियों को अब इस आधार पर मिलेगा वेतन, DGP मुख्यालय ने जारी किया आदेश, शर्त पूरी न होने पर नहीं आएगी सैलरी

लखनऊ : प्रॉपर्टी का जानकारी ना देने वाले पुलिस कर्मियों को जनवरी का वेतन नहीं मिलेगा। डीजीपी मुख्यालय ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बुधवार तक मानव संपदा पोर्टल पर 2024 में अर्जित अपनी सभी चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा देने का आदेश दिया है। मुख्यालय ने बेहद कम तादाद में पुलिसकर्मियों द्वारा ब्यौरा देने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है। जिन पुलिस कर्मियों ने तय सीमा पर अपनी चल अचल प्रॉपर्टीज का ब्यौरा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया, उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के तहत कार्रवाई की जाएगी।