देश
जानें क्यों है यह बेहद खास, गणतंत्र दिवस की परेड में दिखेगी नाग और प्रलय मिसाइल

गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं। 26 जनवरी को हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी दिल्ली में परेड का आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी की परेड में इस बार टेक्टिकल बैलेस्टिक मिसाइल प्रलय और एंटी गाइडेड मिसाइल नाग दोनों ही दिखाई देंगी। दोनों ही स्वदेशी हैं और इसे भारतीय सेना के लिए ही बनाया गया है। बता दें कि टेक्टिकल बैलेस्टिक मिसाइल प्रलय 26 जनवरी की परेड में पहली बार लोगों को दिखाई देगा। इस मिसाइल की खासियत है कि यह अपने साथ न्यूक्लियर हथियार भी ले जाने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय द्वारा इस मिसाइल के खरीद को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। बता दें कि प्रलय मिसाइल शॉर्ट रेंज बैलेस्टिक मिसाइल है।