उत्तर प्रदेश

दो नाबालिगों ने की युवक की हत्या, ‘मेरी मां से उसके संबंध थे…अपने साथ ले जाता था’

किशोरों ने युवक को मरने की रची साजिश 

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिगों ने एक युवक की हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर किशोर सदन भेजा है। पुलिस के अनुसार, मृतक युवक के एक नाबालिग लड़के की मां से अबैध संबंध थे। इससे आहत होकर दोनों ने युवक की हत्या कर दी।

जानिए पूरा मामला 
यह मामला बरेली के सीबीगंज थाना इलाके के एक गांव का है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार सुबह उसकी लाश सरसों के खेत में मिली थी। हत्या का मुख्य आरोपी 15 साल का किशोर है। पिता की मौत के बाद उसकी मां ने गांव में ही दूसरी शादी कर ली थी। बेटा भी उसके साथ चला गया। वह अपने सौतेले पिता को ही असली पिता मानता था। इस दौरान मां के गांव निवासी दूसरे युवक से संबंध हो गए। वह तीन-चार बार उसकी मां को अपने साथ ले जा चुका था। पंचायत भी की गई, लेकिन वह नहीं माना और चार दिन पहले फिर से उसकी मां को साथ ले गया। जब मां उसके साथ जाती थी तो हम उम्र लड़के उस पर गलत टिप्पणी करते थे। इससे वह काफी आहत था।

इसे भी पढ़ें-‘आजादी की लड़ाई में भारत बना हमारा मददगार’, रिपब्लिक डे के चीफ गेस्ट ने बताया कब-कब हिंदुस्तान ने दिखाया बड़ा दिल

किशोरों ने युवक को मरने की रची साजिश 
दूसरे लड़कों द्वारा मां पर की गई टिप्पणी से किशोर काफी आहत था। उसका ममेरा भाई 14 वर्षीय किशोर भी उसके घर पर ही था। दोनों नाबालिगों ने उस युवक को खत्म करने की सोची और उसकी हत्या की साजिश रची। वे दोनों शाम को बाइक लेकर युवक की तलाश में निकले। रात करीब 8 बजे युवक हाईवे से अपने घर की तरफ जा रहा था। वो शराब के नशे में था। किशोर ने उसे अपनी मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह दूसरे गांव में है। तब किशोरों ने युवक को घुमाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। वे उसे अरहर के खेत में ले गए। यहां पर उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया।

लड़कों ने बेल्ट से कसा युवक का गला  
पुलिस पूछताछ में किशोरों ने बताया कि खेत में ममेरा भाई युवक को गिराकर उसके सीने पर बैठ गया। उसने बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। उसका मोबाइल फोन, चप्पल व बेल्ट आदि वहीं छिपा दिया। फिर शव को जिंदा शख्स की तरह बाइक पर बीच में बैठाकर सरसों के खेत के पास ले गए। बाइक खड़ी कर शव को घसीटते हुए सरसों के खेत में ले गए। वहां शव के ऊपर सरसों व घास डाल दी थी। निशानदेही कर पुलिस ने शव बरामद किया और नाबालिगों को किशोर सदन भेज दिया।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button