UP Police Constable Recruitment 2025: होली से पहले सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 60,244 अभ्यर्थी चयनित
UP Police Constable Recruitment 2025: होली से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होली से पहले युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। UP Police Constable Recruitment 2025 के तहत 60,244 पदों पर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बोर्ड ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
कैसे हुआ चयन?
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पिछले वर्ष 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसके बाद अभिलेख सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन हुआ। नार्मलाइज स्कोर और आरक्षण नियमों के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूची जारी कर दी गई है।
रिजल्ट कैसे देखें?
चयनित अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
➡ रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें: tcp24.com/uppbpbcst23/ho
बोर्ड ने दी होली की बधाई
भर्ती बोर्ड ने सभी सफल उम्मीदवारों को बधाई दी और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया। साथ ही, होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी हैं।
🔥 UP Police सिपाही भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं! 🚔🎉
इसे भी पढ़े:- क्षेत्र पंचायत की बैठक में 4 करोड़ की कार्ययोजना प्रस्तावित: करनैलगंज में विधायक ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया