in ,

Bigg Boss 19 : डबल एविक्शन का शिकार हुए ये दो कंटेस्टेंट, ज्यादा वोटों के बाद भी बाहर हुआ ये मजबूत

BIGG BOSS 19 को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही हैं, जिसे सुनकर आपको तगड़ा झटका लगाने वाला है। शो के दो मजबूत खिलाड़ी डबल एविक्शन का शिकार हो गए हैं।

Bigg Boss19 शो इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है। ये शो लगातार अपने गेम के चलते टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बना रहा है। शो को लेकर हर पल नई अपडेट सामने आ रही है। ऐसे में अब शो को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही हैं, जिसे सुनकर आपको तगड़ा झटका लगाने वाला है। शो के दो मजबूत खिलाड़ी डबल एविक्शन का शिकार हो गए हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो?

डबल एविक्शन का शिकार हुए ये दो कंटेस्टेंट

Bigg Boss 19 में इस हफ्ते गौरव खन्ना (GAURAV Khanna), अशनूर कौर (Ashnoor Kaur), अभिषेक बजाज, (Abhishek Bajaj), नीलम गिरी (Neelam Giri) और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में अब वीकेंड के वार से पहले नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में से दो पर गाज गिरी है।

Bigg Boss 19 से Abhishek Bajaj और Neelam Giri हुए Evicted 

रिपोर्ट के अनुसार, नीलम गिरी और अभिषेक बजाज शो से बाहर हो गए हैं। अभिषेक शुक्रवार के अंतिम वोटिंग ट्रेंड्स में दूसरे नंबर पर चल रहे थे। ऐसे में उनका शो से बाहर होना फैंस के लिए तगड़ा झटका है। हालांकि, नीलम को सबसे कम वोट मिले थे।

News Desk

Written by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बनारस स्टेशन पर BJP विधायक की RPF अफसर से हाथापाई: महिला कार्यकर्ता को रोकने पर भिड़े, विवाद के बाद ड्यूटी से हटाने की जिद पर अड़े

30 भट्ठियां, 300 हलवाई, 15 एकड़ में लगेगा टेंट… मथुरा में हो रहीं ऐसी तैयारियां